Mohammed Siraj biography in Hindi-मोहम्मद सिराज जीवन परिचय
मोहम्मद सिराज की उम्र कितनी है?
मोहम्मद सिराज की उम्र साल 2021 तक 27 वर्ष है।
मोहम्मद सिराज आईपीएल प्राइस?
मोहम्मद सिराज की आईपीएल प्राइस 2.6 करोड़ है।
मोहम्मद सिराज गेंदबाजी गति कितनी है?
मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी गति करीब 140 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद को फेकते है ।
मोहम्मद सिराज का जन्म कब हुआ?
मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 हैदराबाद,तेलंगाना,भारत में हुआ था.
मोहम्मद सिराज के पिता क्या करते थे?
मोहम्मद सिराज के पिता (मोहम्मद गॉस) एक ऑटो रिक्शा चालक थे.
मोहम्मद सिराज कहाँ के रहने वाले है?
मोहम्मद सिराज हैदराबाद,तेलंगाना,भारत. के रहने वाले है।
Mohammed Siraj
मोहम्मद सिराज जी हां नाम तोह सुना ही होएगा। मोहम्मद सिराज ने छोटी सी उम्र में आईपीएल,घरेलु और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी नाम कमा लिया है।बोला जाए तोह अब ये नाम ही नहीं एक ब्रांड है।अपने पिता(मोहम्मद गॉस) के गुजर जाने के बाद ,भारत की तरफ से खेलते हुए 2020 के ऑस्ट्रेलिया सीरीज में लगातार अच्छा प्रद्रर्शन किया ,यही नहीं उन्होंने वापस भारत आके टेस्ट और आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।लेकिन इनके सफलता के पीछे काफी कड़ी महनत और लगन है।इनकी ज़िन्दगी हमें यही सिखाती है की हिम्मत करने वालो की कभी हार नहीं होती ,चाहे हमारी ज़िन्दगी में कितनी भी अड़चने आए हमें बस आगे बढ़ते रहना चाहिए।
Mohammed Siraj biography in Hindi|मोहम्मद सिराज जीवन परिचय 2021
पूरा नाम :मोहम्मद सिराज
निक नाम :सिराज
माता का नाम:शबाना
पिता का नाम:मोहम्मद गौस
व्यवसाय(क्या करते है):भारतीय क्रिकेटर
जन्म स्थान:13 मार्च 1994 हैदराबाद,तेलंगाना,भारत.
धर्म:इस्लाम
आयु (2021 तक):(आयु 27)
हाइट(लम्बाई):से० मी०- 178,मी०- 1.78,फीट इन्च- 5’ 10”
राष्ट्रीयता:भारतीय
स्कूल/विद्यालय:सफा जूनियर कॉलेज,नामपली,हैदराबाद
पसंदीदा क्रिकेटर्स:गेंदबाज-डेल स्टेन,मिशेल स्टार्क.
वैवाहिक स्थिति:अविवाहित
आँखों का रंग:काला

यह भी पढ़े
20 Best Face Masks कोरोना से बचाव के लिए – Face Masks for prevention of coronavirus
मोहम्मद सिराज हिस्ट्री(Mohammed Siraj History)
500 रुपये थी पहली कमाई
मोहम्मद सिराज ने एक इंटरव्यू में बताया है की उन्हें एक क्लब की ओर से खेलने पे 500 रुपये मिले थे ,उनके मामा टीम के कप्तान थे,उस मैच में उन्होंने केवल 20 रन देके 9 विकेट चटकाए ,वह मैच उनकी टीम जीत गयी थी इनाम के तौर पे उनके मामा ने उन्हें 500 रुपये दिए , उनकी पहली कमाई एक क्रिकेटर के तौर पे 500 रूपये हुई।
घरेलु क्रिकेट (डोमेस्टिक क्रिकेट )
मोहम्मद सिराज के पिता एक ऑटो ड्राइवर थे ,इससे आप घर की हालत का अंदाज़ा लगा सकते है,लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे (सिराज )के सपनो को पूरा होने की भरपूर कोशिश की ,और एक दिन कोशिश सफल साबित हुई जब सिराज ने रणजी ट्रॉफी (2016 -2017 )में केवल 9 मैच में कुल 41 विकेट चटका दिए,और पुरे टूर्नामेंट में 3(तीसरे ) सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मशहूर आईपीएल टीम सनराइज़र हैदराबाद ने टीम में चुना गया। यही नहीं सिराज को इसके लिए भारी 2.6 करोड़ रूपए मिले ,जबकि उनका बेस प्राइस केवल 20 लाख था। पुरे टूर्नामेंट में सिराज का प्रदर्शन सराहनीय रहा उन्होंने केवल 6 मैच में 10 विकेट चटकाए।
सिराज यही नहीं रुके उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में केवल 7 मैचेस में 23 विकेट चटकाए। आगे उन्होंने सईद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में केवल 5 मैचों में 10 विकेट लिए।
यह भी पढ़े
45 Best budget gaming laptop with SSD in India 2021 (Hindi)
Mohammed Siraj International Career (मोहम्मद सिराज इंटरनेशनल करियर )
साल 2017 ,4 नवंबर का वह दिन था जब राजकोट में न्यूज़ीलैण्ड ,के खिलाफ एक टी-20 मैच में आशीष नेहरा के स्थान पे खेलते हुए वह अपने अन्तराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की ,वह उस वक़्त काफी भावुक हो गए और राष्ट्रीय गान(मैच शुरू होने से पहले ) होने वक़्त रोने लगे.सिराज अब तक 3 टी-20 मैच खेल चुके है और 3 टी-20 विकेट ले चुके है। उन्होंने भारत की तरफ से अब तक 1 odi भी खेला है,जिसपे उन्होंने कोई भी विकेट नहीं लिया है। लेकिन टेस्ट में उनका काफी अच्छा प्रदर्शन है ,वह अब तक 5 टेस्ट मैचों में 16 विकेट ले चुके है।
संस्करण | मैच | इन्निंग | मेंडेन्स | विकेट | सर्वश्रेस्ट | इकॉनमी | एवरेज | 5 W |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 5 | 10 | 39 | 16 | 5/73 | 2.81 | 28.2 | 1 |
वनडे(ODI) | 1 | 1 | 0 | 0 | 0/76 | 7.60 | - | 0 |
टी -20 | 3 | 3 | 0 | 3 | 1/45 | 12.33 | 49.3 | 0 |
आईपीएल (IPL) | 42 | 42 | 4 | 45 | 4/32 | 8.77 | 28.3 | 0 |
मोहम्मद सिराज पहला मैच(Mohammed Siraj debut)
टेस्ट पर्दापर्ण (पहला मैच ):26 दिसंबर 2020,ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ,मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड ,मेलबोर्न।
वन डे (ODI )पर्दापर्ण (पहला मैच ):15 जनवरी 2019 ,ऑस्ट्रेलिया के विर्रुद्ध ,एडिलेड ओवल मैदान ,एडिलेड।
टी -20 पर्दापर्ण (पहला मैच ):4 नवंबर 2017 ,न्यूज़ीलैण्ड के विरुद्ध ,सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम ,राजकोट।
फर्स्ट क्लास :15 नवंबर 2015 (हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए )को “सर्विसेस “के विरुद्ध खेलते हुए ,फ़िरोज़ शाह कोटला ,दिल्ली।
एस्टिमेटेड नेट वर्थ ऑफ़ मोहम्मद सिराज इन 2021(Mohammed Siraj Net Worth)
अपने छोटे लेकिन लाजवाब क्रिकेट करियर में ही कम समय में मोहम्मद सिराज ने काफी नाम कमा लिया है ,उनकी आईपीएल में काफी ज़्यादा बड़ी बोली लगी है। वह हर साल करीब 2.6 करोड़ आईपीएल से कमा रहे है.
- नेट वर्थ मिलियन डॉलर में -$5 मिलियन
- नेट वर्थ करोड़ में -35 करोड़
- नेट वर्थ लाख में -3500 लाख
- आईपीएल 2021 में(सैलरी) -2.6 करोड़ में बीके(RCB)
- आईपीएल 2020 में(सैलरी) -2.6 करोड़ में बीके(RCB)
- आईपीएल 2019 में(सैलरी) -2.6 करोड़ में बीके(RCB)
- आईपीएल 2018 में(सैलरी) -2.6 करोड़ में बीके(RCB)
- आईपीएल 2017 में(सैलरी) -2.6 करोड़ में बीके(SRH)
मोहम्मद सिराज के फॅमिली में कौन कौन है(MOHAMMED SIRAJ FAMILY MEMBERS )
पिता :स्वर्गीय मोहम्मद गॉस (ऑटो रिक्शा ड्राइवर ).
माता :शबाना बेगम (ग्रहणी है ).
भाई :मोहम्मद इस्माइल (सॉफ्टवेयर इंजीनियर है ).
बेहेन:नहीं है।
वाइफ (बीवी ):अभी शादी नहीं हुई है।
मोहम्मद सिराज के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Mohammed Siraj Interesting Facts)
- मोहम्मद सिराज का परिवार उनके (सिराज )के क्रिकेट खेलने से पहले काफी कमज़ोर था ,उनके पिता एक ऑटो रिक्शा चालक थे।
- गौरतलब है की “सिराज” शुरुआती दौर में एक बल्लेबाज़ के तौर पे क्रिकेट खेलना शुरू किया था , लेकिन बाद में वह एक गेंदबाज़ बन गए।
- उनके बड़े भाई ही ने उन्हें एक क्रिकेटर बनने के लिए प्रोत्साहित किया था।
- सिराज शुरुआती दौर में “चारमीनार क्रिकेट क्लब” से जुड़े हुए थे।
- एक दिन कोशिश सफल साबित हुई जब सिराज ने रणजी ट्रॉफी (2016 -2017 )में केवल 9 मैच में कुल 41 विकेट चटका दिए,और पुरे टूर्नामेंट में 3(तीसरे ) सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंबाज़ बने।
- सिराज साल 2017 आईपीएल में अपने बेस प्राइस(20 लाख ) से कई ज़्यादा 2 करोड़ रुपये में बीके ।
- उन्हें बल्लेबाज़ी काफी पसंद थी ,लेकिन उनके दोस्तों ने गली क्रिकेट खेलते वक़्त उन्हें बताया की वह एक अच्छे गेंदबाज़ है। वह आज भी अपनी सफलता का श्रेय अपने दोस्तों को देते है।
- 4 नवंबर 2017 को जब वह राजकोट में भारत की तरफ से अपने पहले टी-20 मैच के दौरान रष्ट्र गान गाते वक़्त रोने लगे।
- मोहम्मद सिराज की भारतीय कप्तान विराट कोहली से काफी अच्छी जमती है। सिराज उन्हे अपने घेर पे भी दावत दे चुके है।
Mohammed Siraj IPL Career(मोहम्मद सिराज का आईपीएल में प्रदर्शन)
मोहमद सिराज की किस्मत आईपीएल से ही खुली है ,उनकी पहली ही बोली 2.6 करोड़ की लगाई थी। उनकी पहली टीम सनराइज़र हैदराबाद थी बाद में वह मशहूर टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर से खेलने लगे। इसी टीम के कप्तान विराट कोहली ही है ,उनके साथ सिराज की काफी अच्छी बनती है।सिराज आज के दौर में सबसे बेहतरीन आईपीएल बोलर में शुमार है.
बोलिंग | मैच | विकेट | बेस्ट | एवरेज | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 4W | 5W |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
करियर | 42 | 45 | 4/32 | 28.33 | 8.77 | 19.37 | 1 | 0 |
2021 | 7 | 6 | 3/27 | 31.83 | 7.34 | 26.00 | 0 | 0 |
2020 | 9 | 11 | 3/8 | 21.45 | 8.68 | 14.81 | 0 | 0 |
2019 | 9 | 7 | 2/38 | 38.42 | 9.55 | 24.14 | 0 | 0 |
2018 | 11 | 11 | 3/25 | 33.36 | 8.95 | 22.36 | 0 | 0 |
2017 | 6 | 10 | 4/32 | 21.20 | 9.21 | 13.80 | 1 | 0 |
यह भी पढ़े
रोहित शर्मा जीवनी 2021-Rohit Sharma Biography In Hindi 2021
विराट कोहली जीवनी 2021-Virat Kohli Biography In Hindi
यह भी पढ़े
20 Best Face Masks कोरोना से बचाव के लिए – Face Masks for prevention of coronavirus