MS Dhoni Biography In Hindi-महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय
ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी का निक नेम क्या है?
महेंद्र सिंह धोनी का निक नेम माही है। वैसे उनका बचपन से ही ये नाम था, उनके घरवाले और दोस्त उन्हें मही बुलाते थे। लेकिन अब उन्हें मही की जगह टीमवाले माही बुलाते हैं।उन्हें ऍम.एस ,थाला ,ऍम.एस.डी के नाम से भी जाना जाता है
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 रांची में हुआ (age 39 years)
महेंद्र सिंह धोनी विवाह दिनांक?
महेंद्र सिंह धोनी का विवाह 4 जुलाई 2010 को हुआ था.
महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता का नाम?
महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह और उनकी माता का नाम देविका देवी है.
महेंद्र सिंह धोनी वज़न?
महेंद्र सिंह धोनी का वज़न करीब 70 किलो ग्राम (KG)है।
महेंद्र सिंह धोनी की उम्र कितनी है?
39 years (7 July 1981),महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 2021 में 39 वर्ष है.
धोनी को आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार कब मिला?
धोनी को साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के लिए ये अवॉर्ड मिला है. धोनी ने नॉटिंघम टेस्ट के दौरान इयान बेल को रन आउट होने के बावजूद वापस खेलने के लिए बुला लिया था.
महेंद्र सिंह धोनी ऊंचाई?
1.75m(175cm),5 feet 11 inches
महेंद्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार कब मिला?
महेंद्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2007 में दिया गया।
महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण अवार्ड पुरस्कार कब मिला?
महेंद्र सिंह धोनी को 2 अप्रैल 2018 को राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया. धोनी को यह सम्मान 2011 विश्वकप जीतने की सातवीं सालगिरह पर मिला है. पद्म भूषण अवार्ड देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है.
धोनी को पद्म श्री अवार्ड कब मिला?
1 नवंबर 2011 को प्रादेशिक सेना ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से नवाजा गया । इससे पहले कपिल देव ही ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें ऐसा सम्मान मिला था। धोनी को 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था। उन्हें 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
महेंद्र सिंह धोनी का गांव कौन सा है?
महेंद्र सिंह धोनी मूलरूप से जैंती तहसील के ल्वाली गांव निवासी हैं.

महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय -MS Dhoni Biography In Hindi
आपका हमारी वेबसाइट GOJANKARI.COM में बहुत बहुत स्वागत है ,जैसा की आप लोग जानते ही होंगे हमारे देश भारत में क्रिकेट बाकि खेलो से ज़्यादा लोकप्रिय माना जाता है। वैसे तोह भारत में काफी सारे प्रतिभाशाली क्रिकेटर ने जनम लिया है ,लेकिन एक नाम जो हम सबके दिलो दिमाग में रहता है वह महेंद्र सिंह धोनी का है। आइये उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते है।
पूरा नाम :महेंद्र सिंह धोनी
जन्म :रांची, झारखण्ड (तब बिहार) में 7 जुलाई 1981
पिता का नाम :पान सिंह धोनी
माता का नाम :देवकी धोनी
पत्नी का नाम :साक्षी धोनी (विवाह 2010)
एक दिवसीय शर्ट स॰: 7
वर्तमान टीम: चेन्नई सुपर किंग्स
पुरस्कार: पद्म भूषण, पद्म श्री,राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड
बच्चे: ज़ीवा धोनी
निक नेम :माही
हाइट /कद =1.75 मीटर ,175 सेंटीमीटर,5 फ़ीट 11 इंचेस
हमारे देश के सुपर स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची ,झारखण्ड (तब बिहार )में 7 जुलाई 1981 को हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी और माता का नाम देवकी धोनी है। धोनी के एक बड़े भाई भी है जिनका नाम नरेंद्र सिंह धोनी तथा उनकी बहन का नाम जयंती है। भारतीय टीम में आने से पहले धोनी एक मध्यवर्ग से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रांची के जवाहरलाल विद्या मंदिर स्कूल से कि थी।
ऐसा नहीं था की धोनी को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था बल्कि आपको हैरानी होगी उन्हें फुटबॉल का शौक था। उनके कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। धोनी उस वक़्त तक एक गोलकीपर के तौर पर खेलते थे।ये देखकर ही उनके कोच ने ने उन्हें गोलकीपिंग करने के लिए कहा। धोनी ने अपने शुरुआती लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया था ,उन्हें 2003 में खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैन टिकट चेकर के तौर पर भी काम करना पड़ा था।
महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: ms dhoni records : dhoni record

वन डे रिकॉर्ड:
- धोनी तीसरे (और पहले नॉन ऑस्ट्रेलियाई )जिन्होंने 100 ODIs मैचेस जीते हैं।
- दूसरे विकेटकीपर है जिन्होंने 10000 रनो का अकड़ा पार किया।
- पहले क्रिकेटर है जिनका एवरेज 50 से भी ज़्यादा रहा 10000 रन का अकड़ा पार करने के बाद।
- धोनी ने ODIs की एक पारी में 10 छक्के मारे है,किसी भी भारतीय विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के जड़े है।
- ODIs में 183 बनाकर सबसे अधिक रनो के मामले में एडम गिलक्रिस्ट(172 ) का रिकॉर्ड तोडा था।
- किसी भी भारतीय विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा शिकार धोनी के ही नाम है।
- धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 726 तक पहुंची थी,लेकिन इसे बाद में 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में तोड़ दिए गया है.
- एकमात्र कॅप्टन है जिन्होंने सातवे स्थान पे बैटिंग करते हुए शतक मारा है।
- एकमात्र भारतीय विकेट कीपर है जिन्होंने 4000 रनो का अकड़ा पार किया था।
- अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनो प्रारूप (टेस्ट,ODIs,टी-20 )में सबसे ज़्यादा माचो में कप्तानी की है।
- भारतीय कॅप्टन के रूप में सबसे ज़्यादा बहार फाइनल धोनी ने ही जितवाए थे।
- भारत के पहले और पुरे विश्व के चौथे विकेटकीपर है जिन्होंने 300 से ज़्यादा ODIs खेले है।
- धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम नई 199 ODIs मैच में 110 में जीत हासिल की है ,टी-20 में 72 में से 41 में और टेस्ट में 60 में से 27 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है ,ये भारत की और से सबसे ज़्यादा है
- धोनी ODIs मैचेस में नंबर 7 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 2 शतक बनाये है जोकि सबसे ज़्यादा है।
- ODIs में 200 सिक्स मारने वाले धोनी भारत के पहले और विश्व के पांचवे खिलाडी है।
- ऍम एस धोनी ने 7 वे पोजीशन पर बल्लेबाज़ी करते हुए 32 परियो में 46.84 की शानदार औसत से 890 रन बनाये है जोकि सबसे ज़्यादा है।
- धोनी ने कप्तान के तौर पर ज़्यादा टूर्नामेंट फाइनल में जीत हासिल की है।
- नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज़्यादा (4031 ) बनाये है।
- धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा नॉट आउट रहे है।
- कप्तान के रूप में 113 रनो की पारी पाकिस्तान के खिलाफ सातवे नंबर पर खेली गयी सबसे बड़ी पारी है।
- धोनी और भुनेश्वर कुमार ने आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी(100 ) की थी .
- धोनी का सफल रन चेस में सबसे ज़्यादा औसत है .
- सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए एकदिवसीये क्रिकेट में सबसे ज़्यादा नॉट आउट(50 ) का रिकॉर्ड है।
- धोनी विकेटकीपर कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा ODIs (200 )मैचेस खेले है .
- एक एकदिवसीये में विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा 6 शिकार करने का रिकॉर्ड है।
- धोनी ने किसी भी भारतीय विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा शिकार किये है(432 )
- सबसे ज़्यादा स्टंपिंग (120 )करने का रिकॉर्ड है।
- धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर जिन्होंने 300 ODIs कैचेस लपके है।
टेस्ट रिकॉर्ड:
- साल 2009 में धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।
- धोनी टेस्ट मैचेस में भारत को सबसे ज़्यादा बार जीत दिला चुके है ,उन्होंने 27 बार भारत को जीत दिलाकर सौरव गांगुली का 21 मैचों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- भारतीय कप्तान के तौर पर विदेशी ज़मीन में सबसे ज़्याद टेस्ट मैचेस 15 हरे है।
- धोनी एकमात्र भारतीय विकेट कीपर है जिन्होंने 4000 रनो का अकड़ा पार किया था।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रनो की पारी खेलकर भारतीय कप्तान द्वारा तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।
- धोनी का 224 रनो का स्कोर किसी भी भारतीय विकेट कीपर खिलाडी द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है ,उन्होंने बुद्धि कुन्दीकरण का 192 रनो का रिकॉर्ड तोडा था।
- 224 रनो का स्कोर किसी भी विकेट कीपर कप्तान द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है ,उन्होंने एलेक स्टीवर्ट के 164 रनो का रिकॉर्ड तोडा था।
- धोनी ने टेस्ट मैचेस में भारतीय कप्तान के रूप में 50 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया है.
- विकेट के पीछे 294 शिकार किये है ,जो भारतीय विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा है।
- धोनी की पहली टेस्ट सेंचुरी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 93 बॉल में लगाई थी ,जोकि एक भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे तेज़ है।
- विकेट के पीछे एक इनिंग में 6 शिकार करने का सईद किरमानी के रिकॉर्ड की बराबरी की और पुरे मैच में कुल 9 शिकार किये
टी-20 रिकॉर्ड
- धोनी ने कप्तान के रूप में टी-20 में सबसे ज़्यादा 41 (72 ) मैचेस जीते है।
- कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा टी-20 मैचेस में कप्तानी की है (72 )
- एक विकेट कीपर द्वारा सबसे ज़्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी धोनी के पास है।
- धोनी का 84 परियो तक डक (जीरो )न बनाने का रिकॉर्ड भी है।
- विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही पास है (87 )
- एक टी-20 में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज़्यादा कैचेस लेने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है (5 )
- टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। (33 )
- विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा कैचेस लेने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है(54 )
- धोनी के नाम सबसे ज़्यादा टी-20 मैच में बल्लेबाज़ी करने का अनुभव है (76)
- बिना पचास रन बनाये 1153 रन बनाये थे ,जो की एक रिकॉर्ड है।
इंटरनेशनल रिकॉर्ड (ODIs ,टेस्ट टी -20 )
- सबसे ज़्यादा मैचेस में कप्तानी की है (332 )
धोनी पहले और एकलौते क्रिकेटर है जो 150 स्टंपिंग(टेस्ट+ODIs +टी20 ) कर चुके है ,उन्होंने कुल 161 स्टंपिंग किये है।
महेंद्र सिंह धोनी फैमिली : mahendra singh dhoni family : ms dhoni family : ms dhoni wife
पेरेंट्स :उनके पिता का नाम पान सिंह धोनी मैनेजर है MEACON कंपनी में और माता का नाम देवकी देवी जो एक ग्रहणी है। धोनी के पिता लवली गांव,अलमोनारा जिला ,उत्तराखंड,से ताल्लुक रखते है।
भाई :बहुत ही कम लोग जानते है की धोनी के एक बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी है,जो राजनीती में है। उन्होंने बीजेपी 2009 में ज्वाइन की लेकिन वह पार्टी के लीडर से नाखुश थे ,बाद में उन्होंने 2013 में समाजवादी पार्टी जॉइंन किया।
बेहेन :धोनी की एक बड़ी बेहेन जयंती गुप्ता है ,जो एक इंग्लिश टीचर है।
पत्नी और बच्चे :
महेंद्र सिंह धोनी की शादी साक्षी सिंह रावत से 4 जुलाई 2010 को हुई थी। साक्षी सिंह रावत देहरादून उत्तराखंड से है। साक्षी ने होटल मैनेजमेंट की पढाई की है और ताज बंगाल होटल ,कोलकाता में काम करती है। साक्षी और धोनी की एक बेटी भी है ,जिसका नाम जीवा है ,उसका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ है।

M.S.DHONI IPL : dhoni ipl : एमएस धोनी आईपीएल करियर

BATTING AND FIELDING
साल | मैच | इनिंग्स | नाबाद | रन | उच्चतम | एवरेज | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | चौके | सिक्स | स्टंपिंग | कैच |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
2021 | 7 | 4 | 1 | 37 | 18 | 12.33 | 123.33 | 0 | 0 | 4 | 1 | 5 | 0 |
2020 | 14 | 12 | 4 | 200 | 47* | 25.00 | 116.27 | 0 | 0 | 16 | 7 | 15 | 1 |
2019 | 15 | 12 | 7 | 416 | 84* | 83.20 | 134.62 | 0 | 3 | 22 | 23 | 11 | 5 |
2018 | 16 | 15 | 9 | 455 | 79* | 75.83 | 150.66 | 0 | 3 | 24 | 30 | 11 | 3 |
2017 | 16 | 15 | 4 | 290 | 61* | 26.36 | 116.00 | 0 | 1 | 15 | 16 | 10 | 3 |
2016 | 14 | 12 | 5 | 284 | 64* | 40.57 | 135.23 | 0 | 1 | 18 | 14 | 8 | 4 |
2015 | 17 | 17 | 5 | 372 | 53 | 31.10 | 121.96 | 0 | 1 | 27 | 17 | 8 | 3 |
2014 | 16 | 15 | 10 | 371 | 57* | 74.20 | 148.20 | 0 | 1 | 22 | 20 | 3 | 1 |
2013 | 18 | 16 | 5 | 461 | 67* | 41.90 | 162.89 | 0 | 4 | 32 | 25 | 15 | 2 |
2012 | 19 | 17 | 5 | 358 | 51* | 29.83 | 128.77 | 0 | 1 | 26 | 9 | 12 | 2 |
2011 | 16 | 13 | 4 | 392 | 70* | 43.55 | 158.70 | 0 | 2 | 25 | 23 | 5 | 5 |
2010 | 13 | 11 | 2 | 287 | 66* | 31.88 | 136.66 | 0 | 2 | 26 | 8 | 5 | 6 |
2009 | 14 | 13 | 5 | 332 | 58* | 41.50 | 127.20 | 0 | 2 | 22 | 9 | 4 | 4 |
2008 | 16 | 14 | 4 | 414 | 65 | 41.40 | 133.54 | 0 | 2 | 38 | 15 | 6 | 0 |
कुल | 211 | 176 | 70 | 4669 | 84* | 40.25 | 136.64 | 0 | 23 | 317 | 217 | 118 | 39 |
महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति : MS Dhoni Net Worth
Lastwordonsports के अनुसार, एमएस धोनी की ऐस्टीमेटेड नेटवर्थ $ 111 मिलियन अमरीकी डालर(8,13,73,60,050 रूपए) के आसपास है। वह वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कॉन्ट्रैक्ट में है।
कौन है सबसे रईस भारतीय क्रिकेटर(who is richest indian cricketer Kohli or Dhoni)
भारतीय क्रिकेटर विभिन्न क्रिकेट और गैर-क्रिकेट से संबंधित अनुबंधों और सौदों के माध्यम से बड़ी रकम कमाते हैं। भारतीय क्रिकेटरों को बीसीसीआई से अच्छा वेतन मिलता है और उनमें से अधिकांश कई ब्रांडों का समर्थन करते हैं जो उनके कुल संपत्ति में इजाफा करते हैं।
वैसे आपको क्या लगता है भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन होएगा ज़रा सोचिये, आपके दिमाग में ज़रूर महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली का नाम आ रहा होएगा ,लेकिन यह बात सच नहीं है ,तोह कौन है सबसे आमिर भारतीय क्रिकेटर। अब हम आपको बता ही देते है उनका नाम महान सचिन तेंदुलकर है। जी हां दोस्तों एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ही है। यही नहीं सचिन पुरे दुनिया के सबसे रईस क्रिकेटर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1090 करोड़ रुपये है।हां यह बात सच है की 3 नंबर पे धोनी(813करोड़ रुपये) है।धोनी और कोहली की जंग में तोह कोहली ही आगे है। आइये जायज़ा लेते है, विराट कोहली की कुल संपत्ति के बारे में।
विराट कोहली :कुल संपत्ति करीब 980 करोड़ रुपये है ,जो उनको भारत का 2 सबसे रईस क्रिकेटर बनाती है ,उनकी खुद की ब्रांड्स है जैसे वन8 (one8) और व्रोगन (wrogn ). कोहली भारत के कप्तान तोह है ही साथ में काफी अच्छे बल्लेबाज़ भी है जो उनको काफी लोकप्रिय बनाती है। यही वजह है की बड़ी बड़ी कम्पनिया उनसे अपने ब्रांड का ऐड करवाती है जिससे उन्हें काफी अच्छी रकम मिलती है।
नोट :वीडियो में धोनी सबसे ज़्यादा संपत्ति के मामले में 2 पोजीशन पे है ,लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक विराट अभी दूसरे पोजीशन पे है।
महेंद्र सिंह धोनी पुरस्कार : ms dhoni awards : dhoni awards
नेशनल हॉनर्स:
2018 :महेंद्र सिंह पद्द्म भूषण के अवार्ड्स से नवाज़े गए ,भारत का 3 सबसे बड़ा अवार्ड्।
2009 :इस साल धोनी पद्म श्री अवार्ड मिला,भारत का 3 सबसे बड़ा अवार्ड।
2007-08 :राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड मिला,खेल के प्रारूप में सबसे बड़ा अवार्ड मिलते हुए ।

खेल हॉनर्स:
आईसीसी ODIs प्लेयर ऑफ़ द ईयर :2008,2009 .
ICC वर्ल्ड ODI इलेवन :2006 ,2008 ,2009 ,2010 ,2011 ,2011 ,2012 ,2013 ,2014 (कप्तान बने 2009,2011-2014)
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट एलेवेन :2009,2010,2013
कैस्ट्रॉल इंडियन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर :2011
कुछ और अवार्ड्स :
2006 :ऍम टी वि (MTV)यूथ आइकॉन ऑफ़ द ईयर
2013: LG(एल जी)युथ आइकॉन ऑफ़ द ईयर
2011 :आनरेरी डॉक्टरेट डिग्री बी डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी
2011 :CNN-NEWS18 इंडियन ऑफ़ द ईयर
धोनी कप्तान कब बने : ms dhoni captaincy : dhoni captaincy
साल 2007 में जब धोनी 26 के थे ,तोह उन्हें टी-20 का कप्तान बनाया गया था।जानकारी के लिए बता दू की कोई भी कप्तान धोनी से ज़्यादा मैचों में कप्तानी नहीं कर सका है ,यानि धोनी सबसे ज़्यादा मैचेस(332=200ODIs+60 टेस्ट+72 टी-20) में कप्तानी की है। यही नहीं धोनी भारत को सबसे ज़्यादा मैचेस जिताने वाले भी कप्तान है(178 )। आईसीसी टूर्नामेंट में तोह धोनी ने धूम मचा रखी है ,वह दुनिया के एकलौते ऐसे कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की तीनो टूर्नामेंट(ODIs वर्ल्ड कप+ODIs चैंपियन ट्रॉफी + टी-20 वर्ल्ड कप )जीते है. भारत की तरफ से 11 फाइनल में प्रतिनिध्व करते हुए भारत को 7 में जीत दिलाई है।

संस्करण | साल | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रा /रद्द | जीत /हार(ratio) | जीत (%) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 2008-2014 | 60 | 27 | 18 | 0 | 15/- | 1.5 | 45% |
वन डे | 2007-2016 | 200 | 110 | 74 | 5 | -/11 | 1.486 | 55.20% |
टी-20 | 2007-2016 | 72 | 41 | 28 | 1 | -/2 | 1.464 | 56.94% |
कुल | 2007-2018 | 332 | 178 | 120 | 6 | 15/13 | 1.483 | 53.78% |
धोनी से जुड़ी और बाते (Facts About Mahendra Singh Dhoni)
- धोनी जब पाकिस्तान में अपनी पहली सीरीज खलेने गए तोह उनके बालो की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने की थी.यही नहीं उन्होंने तोह धोनी को बाल न कटवाने की सलाह तक दे डाली थी
- धोनी बहुत ही शांत मिज़ाज़ के माने जाते है ,वह अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद भी काफी शांति से मैदान से बाहर आते है।
- साल 2012 में फोर्ब्स मागज़ीन ने एम. एस.धोनी का नाम दुनिया में सबसे ज़्यादा कमाने वाले रखा था.वह 22 स्थान पे थे।
- धोनी को गाड़िया का तोह शौक अपने टीवी पर ही देख लिया होएगा ,जब वह मैच जीतने के बाद बाइक राइड करते है ,लेकिन क्या आपको पता है धोनी के पास बाइक्स और कार भी है.धोनी जानवरो से भी बहुत प्यार करते है ,उन्होंने फ़िलहाल दो कुत्ते पाल रखे है।
- धोनी ने कई तरह व्यापर भी किया है ,उन्होंने हाल ही में रांची में एक होटल खोला है जिसका नाम माहि है.
- 2016 में धोनी ने कपड़े के वयापार में कदम रखा है ,वह रीती ग्रुप मिलकर सेवन (SEVEN )नाम का एक कपडा का व्यापर किया है।
ये भी पड़े:
विराट कोहली जीवनी 2021-Virat Kohli Biography In Hindi
Ajinkya Rahane Biography in Hindi|अजिंक्य रहाणे जीवनी
मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय 2021|Mohammad Siraj biography in Hindi