Mukesh Ambani Biography In Hindi-मुकेश अंबानी का जीवन परिचय
Mukesh Ambani
मुकेश अंबानी पहले क्या काम करते थे?मुकेश अंबानी क्या काम करते हैं?
मुकेश अम्बानी के पिता धीरू भाई अम्बानी साल 1958 में मुंबई जाने से पहले यमन के फार्म में काम किया करते थे। वही पे धीरू भाई ने मसालों का अपना कारोबार शुरू किया था। उसके बाद धीरू भाई ने कपड़ो का व्यवसाय की ओर रुख किया और वही से वह भारत के प्रसिद्ध मैग्नेट में से एक में तब्दील हो गए
मुकेश अंबानी के कितने संतान है?
मुकेश अम्बानी के 3 संताने है, 2 बेटे(अनंत और आकाश) और एक बेटी (ईशा)है.
मुकेश अंबानी का डेट ऑफ बर्थ क्या है?
मुकेश अंबानी का डेट ऑफ बर्थ19 अप्रैल 1957 है ,उनका जन्म यमन में हुआ था
मुकेश अंबानी कैसे अमीर हुआ?
मुकेश अम्बानी ने पहले अपनी शिक्षा पूरी की उसके बाद वह अपने पिता की कंपनी में कार्यभार सँभालने लगे ,धीरे धीरे उन्होंने रिलायंस “में काफी बदलाव किये जो काफी सफल हुए इस तरह वह अमीर बन गए
मुकेश अंबानी का पूरा नाम क्या है?
मुकेश अंबानी का पूरा नाम मुकेश धीरूभाई अम्बानी है
मुकेश अंबानी का घर कितना बड़ा है?
मुकेश अंबानी का घर करीब 4 लाख स्क्वायर फ़ीट में बना है
मुकेश अंबानी कितने नंबर पर है?
मुकेश अम्बानी ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में 8 वा स्थान प्राप्त कर लिया है। पहले नंबर पे अभी भी जेफ्फ बेज़ोस है।
मुकेश अंबानी का घर कहां है?
मुकेश अंबानी का घर साउथ मुंबई के ऑफ पेडर रोड पर ‘अल्टामाउंट रोड’ पर स्थित एंटीलिया हाउस 27 मंजिला इमारत है
मुकेश अंबानी की बेटी?
मुकेश अंबानी की बेटी का नाम ईशा अम्बानी है
आपका हमारी वेबसाइट GOJANKARI.COM में बहुत बहुत स्वागत है।जैसा की आप जानते ही होंगे की की मुकेश अंबानी अब भारत ही नहीं पूरी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हो चुके है।
आइये उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते है।
मुकेश अंबानी एशिया महादीप में सबसे आमिर व्यक्ति और दुनिया के पांचवे सबसे ज़्यादा धनि व्यक्ति में शुमार होने लगे है।
फोर्बस ने 28 जुलाई 2020 को मुकेश अम्बानी को पाँचवे सबसे ज़्यादा (दुनिया के ) धनि व्यक्ति के स्थान में रखा है।
उनकी कुल आए अब 81.6 बिलियन डॉलर आकि गयी है।
मुकेश अम्बानी का जनम 19 अप्रैल 1957 को यमन (YEMEN )में हुआ था।

मुकेश अम्बानी फ़िलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर ,चेयरमेन और सबसे बड़े शेयर होल्डर है.
उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL )भारत की सबसे ज़्यादा मार्किट वैल्यू और फार्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी 49.25 % है।
उनकी कंपनी रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।
मुकेश अम्बानी और उनके छोटे भाई अनिल अम्बानी ,"धीरूभाई अम्बानी "के पुत्र है।
मुंबई इंडियंस के मालिक भी है।
मुकेश अम्बानी एक अच्छे व्यापारी होने के साथ साथ चैरिटी में भी हिस्सा लेते है ,उनकी पत्नी भी इस कार्य में उनका काफी साथ देती है।
मुकेश अम्बानी के साथ साथ उनकी पत्नी ,बेटा और बेटी भी उनका व्यापार में बहत साथ देते है।
अम्बानी का घर (गृह नगर) मुंबई में है।
Mukesh Ambani Family:मुकेश अंबानी Family
मुकेश अम्बानी के पिता का नाम स्वर्गीय धीरूभाई अम्बानी है,
उनकी माता का नाम कोकिला बेन अम्बानी है।
दो बहने और एक भाई है ,वह अपने परिवार में सबसे बड़े है।
मुकेश अम्बानी के छोटे भाई अनिल अम्बानी जाने माने बिजनेसमैन है.
इनकी दोनों बहनो का विवाह हो चूका है,एक बहन नीना भद्रश्याम कोठारी है और दूसरी बहन दीप्ती दत्ताराज सलगाओकर है।
मुकेश अम्बानी का विवाह 1985 में हुआ था ,उनकी पत्नी का नाम नीता अंबानी है।
उनके पुत्र का नाम अनंत और आकाश है .
उनकी एक पुत्री भी है जिनका नाम ईशा है।
पिता धीरूभाई अम्बानी ने एक डांस परफॉरमेंस में नीता अम्बानी को देखकर ,मुकेश और नीता के विवाह का फैसला लिया था।
Mukesh Ambani house:मुकेश अंबानी का घर :मुकेश अंबानी का घर की कीमत:मुकेश अंबानी हाउस:
- बात किया जाये मुकेश अम्बानी के घर की जाये तोह उन्होंने साल 2010 में मुंबई के अनमाउंट रोड के पास करीब 4532 वर्गमीटर की जगह उन्होंने ली थी और उस पर अपना घर बनवाया था।
- घर का नाम एंटीलिया हाउस रखा गया है। घर की कीमत करीब 12000 करोड़(2 बिलियन डॉलर ) है,ये ईमारत दुनिया की सबसे महगी इमारतों में से एक है।
बिल्डिंग में कुल 27 फ्लोर है ,बिल्डिंग को मेंटेन करने के लिए 500 से अधिक लोग काम पर लगे रहते है। ऐसा कहा जाता है की इस बिल्डिंग में 3 हैलीपैड भी है।
- अंटलांटिक महासागर के एक पराणिक द्वीप के नाम पे इसका नाम एंटीलिया रखा गया है।
एंटीलिया के 6 मंज़िलो पर केवल पार्किंग और गेराज है।
- इस बिल्डिंग में थिएटर से लेकर जिम तक की सुविधा है।
मुकेश अम्बानी का घर किसी राजा महाराजा से कम नहीं है।
इस घर के डिज़ाइन को इस प्रकार बनाया गया है की यह अधिकतम 8 रिएक्टर स्केल के भूकंप को झेल सकता है।

- मुकेश अम्बानी के तीन बच्चे है,बड़े बेटे का नाम अनंत है और छोटे बेटे का नाम आकाश है।
- एक पुत्री भी है जिसका नाम ईशा है।
- अनंत को आई पी एल (इंडियन प्रीमियर लीग )में अक्सर देखा जा सकता है ,जहा काफी बार वो अपने टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए नज़र आते है।
- उनके बेटे आकाश का हाल ही में विवाह संपन्न हुआ है।
Mukesh Ambani education : मुकेश अंबानी शिक्षा
मुकेश अम्बानी ने अपनी शिक्षा हिल ग्रेंज हाई स्कूल,मुंबई से की है। उनके साथ उनके भाई उनके करीबी सहयोगी आनंद जैन भी साथ में थे।
- उन्होंने अपनी सेकेंडरी एजुकेशन हासिल करने के बाद ,सेंट ज़ेवियर कॉलेज ,मुंबई में पढाई की।
बाद में उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बी.इ. की डिग्री हासिल की "इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी" से,उन्होंने इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ऍम.बी.ए.में दाखिला लिया, साल 1980 में अपने पिता(धीरू भाई अम्बानी )को मदद(रिलायंस में ) करने के लिए उन्होंने डिग्री को बीच में ही छोड़ दिया था।
धीरूभाई अम्बानी का मानना था “वास्तविक जीवन कौशल का अनुभव अनुभवों के माध्यम से किया जाता है न की कक्षा में बैठने से “.
यही कारन बना की उन्होंने मुकेश अम्बानी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से वापिस बुलवाया था।
- मुकेश अम्बानी ने अपने टीचर्स “विलियम एफ.शार्प “और “मैन मोहन शर्मा “ प्रेरणा स्त्रोत मानते है,उनकी नज़र में ये दो ऐसे प्रोफेसर है जो आपको हटके सोचना सिखाते है।
मुकेश अंबानी कितने नंबर पर है: Mukesh Ambani ki kul sampatti 2020 (Mukesh Ambani net worth in rupees 2020)
उनकी कुल संपत्ति करीब 80.6 बिलियन डॉलर (6 लाख करोड़ रुपय ) अगस्त 9,2020 को आकि गयी है।
इस समय मुकेश अम्बानी फोर्बस की सूचि में दुनिया के पाँचवे सबसे ज़्यादा अमीर व्यक्ति की सूचि में है। पहले नंबर पे जेफ बेज़ोस(अमेज़न ),दूसर नंबर पे बिल गेट्स(माइक्रोसॉफ्ट ) ,तीसरे नंबर पे बर्नार्ड अर्नाल्ट ऐंड फैमिली(लुइस वुइत्तोन ) और चौथे पे मार्क ज़ुकरबर्ग(फेसबुक) है।
यही नहीं भारत के सबसे धनि व्यक्ति मुकेश अंबानी ही है।
मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की शेयर की कीमत 2000 रूपए को पार कर गयी,जोकि 52 सप्ताह के सबसे उचे स्तर पर थी ,उनको इस मुकाम पर ला खड़ा कर दिया।
Mukesh Ambani owner of mumbai indians(IPL):आईपीएल मुंबई इंडियंस के मालिक
- मुकेश अम्बानी ने 2008 में आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के फ्रेंचीज़ी को ख़रीदा था। यह टीम आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीम में से एक मानी जाती है।
- टीम के नाम काफी रिकॉर्ड दर्ज है।
- यह टीम चार बार (2013,2015,2017,2019 )आईपीएल जीत चुकी है ,वही दो बार(2011,2013 )चैंपियंस लीग भी जीत चुकी है।
- इस टीम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी खेल चुके है,भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भी इसी टीम में है।

Mukesh Ambani Career : मुकेश अंबानी करियर
बात साल 1981 की है जब मुकेश अंबानी MBA की पढाई स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कर रहे थे.उस दौरान उनके पिता धीरूभाई अम्बानी पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न का प्लांट खोल रहे थे,इस कंपनी को चलाने के लिए उनके पिता ने उनको भारत बुलाने का फैसला लिया ,नतीजन मुकेश अम्बानी अपनी अधूरी पढाई छोड़कर वापस भारत आ गए और अपने पिता की कंपनी के निर्माण में लग गए। इस प्रक्रिया में उन्होंने 60 नयी,विश्व स्तर की विभिन्न तकनीकियों से युक्त निर्माण सुविधाओं की रचना का निर्देश दिया था,नतीजन कंपनी की छमता 10 लाख टन प्रतिवर्ष से बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख टन प्रतिवर्ष हो गई।
जामनगर ,गुजरात,भारत में मुकेश अम्बानी ने विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी की स्थापना की।साल 2010 में इस रिफायनरी की छमता 6 लाख 60 हज़ार बैरल प्रति दिन थी यानि करीब 3 करोड़ 30 लाख टन प्रति वर्ष थी। यह ऱिफ़यनरि करीब 100000 करोड़ रूपए से बनी है ,जिसमे पेट्रो केमिकल, पावर जनरेशन ,और पोर्ट अदि से सम्बंधित आधार बहुत ढांचा है।

- मुकेश अंबानी ने ही भारत की सबसे बड़ी संचार कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड की स्थापना की थी।
- लेकिन बाद में दोनों भाइयो (अनिल और मुकेश )में टकराओ होने के बाद रिलायंस इंफोकॉम अनिल धीरूभाई अंबानी की तरफ चली गयी।जानकारी के लिए बता दू की 2002 में धीरू भाई अम्बानी की मिर्त्यु होने के बाद “रिलायंस “कंपनी को दो भाग में बाट दिया गया था।
Reliance JIO :
- 5 सितम्बर 2016 को मुकेश अम्बानी ने मशहूर “रिलायंस जीओ “की शुरुआत की थी।
- यह कंपनी लोगो को 4G सुविधा बेहद कम दामों में उपलब्ध करवाती है.गांव और शहर तक इंटरनेट सस्ती दामों में रिलायंस जीओ ने पहुंचाया है। अब लोग अपना काम ऑनलाइन और सोशल साइट्स में आसानी से जुड़ रहे है।
- रिलायंस जीओ ने कॉल रेट दर भी काफी कम कर दी है ,जहा पहले के ज़माने में लोग पीसीओ में लाइन लगाकर खड़े होते थे ,वही आज घंटो बात करते है वह भी बस एक बार रिचार्ज करवाने के बाद।

mukesh ambani anil ambani photos reliance industries
- साल 2016 में फोर्ब्स मैगज़ीन ने अम्बानी को दुनिया के 38 सबसे अमीर लोगो की सूचि में और भारत के सबसे धनि व्यक्ति की लिस्ट में रखा है।
- यही नहीं वह पिछले 10 सालो से भारत के सबसे धनि व्यक्ति बने हुए है।
- वह अकेले भारतीय व्यापारी है जो फोर्बस मैगज़ीन की शक्ति शाली लोगो की लिस्ट में है।
- साल 2018 ,जनवरी, में मुकेश अंबानी फोर्ब्स मैगज़ीन की लिस्ट में 18 नंबर पे दुनिया के सबसे धनि व्यक्ति बने।
- इसी साल जुलाई 2018 में मुकेश अम्बानी “जैक मा “और “अलीबाबा ग्रुप “ को पछाड़कर एशिया के सबसे धनि व्यक्ति बने।
- उस वक़्त उनकी कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर आकि गयी।
इन्होने मुंबई में धीरू भाई अम्बानी इन्टरनेशनल स्कूल की स्थापना भी की है।इनकी अगुआई में रिलायंस रीटेल ने डीलाईट स्टोर की नयी चेन भी लॉन्च की है। साल 2015 में "चीन हारुन रिसर्च इंस्टिट्यूट "के मुताबिक मुकेश अम्बानी PHILANTROPIST (लोकोपकारक ) के सूचि में "पांचवे "पायदान पर आ गए. मुकेश अम्बानी "बैंक ऑफ़ अमेरिका " के डायरेक्टर भी नियुक्त किये जा चुके है ,वह पहले NON AMERICAN(अमेरिका के बाहर) व्यक्ति बने जो इस पद पर नियुक्त किये गए।उन्होंने ”भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंग्लोर (IIMB)” के अध्यक्ष के रुप में भी काम किया है। उन्होंने रिलायंस के द्वारा आईपीएल की मुंबई इंडियंस और इंडियन सुपर लीग(भारतीय फुटबॉल लीग) के संस्थापक भी बने। साल 2012 में फोर्ब्स मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया के सबसे अमीर "स्पोर्ट्स मालिक" की लिस्ट में आये। अपने बेटे अनंत और आकाश के साथ मिलकर मुकेश अम्बानी ने "जीओ गीगा फाइबर "नाम की एक ब्राडबैंड सर्विस भी स्टार्ट की है,जिसके सहारे अब लोगो को हाई स्पीड इंटरनेट मिल सकेगी।
वर्तमान में मुकेश अंबानी”रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड” के चेयरमैन ,मैनेजिंग डायरेक्टर ,चेयरमैन ऑफ़ फाइनेंस कमेटी और मेंबर ऑफ़ कंपनसेशन कमेटी के पद पर है। मुकेश अम्बानी के नेतृत्व में रिलायंस कंपनी उद्पादन,पेट्रोकेमिकल,दूरसचांर ,खुदरा ,अन्वेषण ,विपड़न आदि के छेत्रो में कंपनी चला रहे है। फार्च्यून ग्लोबल ने रिलायंस को दुनिया की शीर्ष 500 कंपनी में जगह दी है। रिलायंस हाल ही में “टाटा ग्रुप “को पछाड़कर भारत की सबसे प्रतिष्ठित और मूल्यवान कंपनी बन चुकी है।
There is noticeably a bundle to know about this. I assume you made certain nice points in features also. Aarika Panchito Pansy
Great blog! Is your theme custom made or did you download it from
somewhere? A design like yours with a few simple adjustements would really make my blog stand out.
Please let me know where you got your design. Bless you
Feel free to surf to my web blog манивео счастливые часы